उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट जिला में विगत चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश किसानों के लिए अब मुसीबत बनती चली जा रही है आपको बता दे कि किसानों का कहना है कि अब बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सारी फसल चौपट हो गई है परिवार को पालने के लिए अब किसानों के सिर पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है किसानों ने लाखों रुपए खर्च करके खेती में खाद बीज तो लगा दिया और इस उम्मीद से जी रहे थे कि शायद आने वाले समय में अच्छी पैदावार हो और लिए गए कर्ज से कुछ राहत उनको मिल सके लेकिन किसानों के सपनों पर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है बंदरी ,घुरेटनपुर सहित दर्जनों गांव में जमकर ओलावृष्टि हुई है जिसमें किसानों की अरहर मशहूर चना सहित कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है किसानों का कहना है कि अधिक बेमौसम बारिश होने की वजह से अब इसका सीधा असर चना और मसूर पर पड़ेगा चना व मसूर के पौधे बड़े हो जाएंगे और शायद अब किसानों के खेतों से किसानों का लगा बीज और खाद भी वापस नहीं हो सकेगा किसानों ने यह भी कहा कि हमारे द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा भी कराया गया है लेकिन फसल बीमा के नाम पर सिर्फ किसानों का पैसा लिया जाता है और जमीनी स्तर पर जांच ना होने की वजह से किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पाता है वहीं अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों को किस हद तक लाभ मिल सकेगा या फिर फसल बीमा सिर्फ हवा-हवाई साबित होती रहेगी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.