उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिला के मानिकपुर कस्बे में बाल्मीकि नगर पश्चिमी मोहल्ले के नाले में नवजात बच्चे का शव पड़ा मिलने पर मोहल्ले में हड़कम्प मच गया।मोहल्ले वालों ने तुरन्त घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।आपको बतादें कि रविवार की सुबह कबाड़ बीनने वाले कबाड़ बीनते हुए बाल्मीकि नगर तरफ आए उन्होंने नाले में नवजात शिशु का शव पड़ा देखा और वहां से भागने लगे मोहल्ले के स्थानीय धर्मराज ने उनसे पूँछा तो उन्होंने बताया कि नाले में एक छोटा बच्चा पड़ा है यह जानकारी होते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया लोगों ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर शव देखने के बाद मानिकपुर थाना पुलिस को सूचना दी मिलने पर पहुंची मानिकपुर थाना पुलिस ने नवजात बच्चे का शव नाले से निकालकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है,जानकारी करने पर मोहल्ले वालों ने अभिनिज्ञता प्रकट करते हुए बताया कि पता नहीं किसने बच्चा पैदा होते ही फेंक दिया।पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.