उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय द्वारा थाना बहिलपुरवा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखान, बंदीग्रह, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, बैरिक, मैस का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष बहिलपुरवा को साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, हिस्ट्रीशीटर, पुरस्कार घोषित रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर आदि का अवलोकन किया । थानाध्यक्ष बहिलपुरवा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।तत्पश्चात थाना बहिलपुरवा अन्तर्गत ग्राम ऐंचवारा में त्यागी इण्टर कालेज का भैतिक निरीक्षण किया गया। इस विद्यालाय को चुनाव के दौरान बाह्य जनपदों से आने वाली फोर्स के रुकने हेतु चिन्हित किया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राजोल नागर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.