उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अरविन्द कुमार पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त राज नारायण अहिरवार पुत्र मोतीलाल निवासी डाडी चमरौली मजरा चुरेह केशरुआ थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 01 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मानिकपुर में धारा 08/20 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.