*05 अभियुक्तों के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर गुण्डागर्दी करने वाले 05 अभियुक्तों के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी ।प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अभियुक्त (1) महेन्द्र (2) अरविन्द (3) अरविन्द पुत्रगण राममिलन निवासीगण तरांव थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट (4) पहलवान उर्फ रामसिंह पुत्र रामबदन कुर्मी निवासी भारतपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ द्वारा अभियुक्त अजय शुक्ला पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगंज मजरा रैपुरा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट