*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा Cvigil App किया गया लान्च*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 08 जनवरी2022 को आगामी विधान सभा- 2022 के चुनाव की तिथिया घोषित की जा चुकी है , जिसके साथ ही जनपद में आदर्श आचार सहिता लागू हो गई है , एवं जनपद में चुनाव 27 फरवरी 2022 को होना सुनिश्चित है । निर्वाचन कार्य को आदर्श आचार सहिता का अनुपालन कराते हुए पूर्ण कराया जाना है , जिस हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा Cvigil App लान्च किया गया है , जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार सहिता के उलघन्न के किसी भी मामले को Cvigil App के माध्यम से फोटो / वीडियो शेयर करते हुए शिकायत कर सकते है अथवा वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 में काल करके भी शिकायत दर्ज करा सकतें है ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट