*नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के साथ कामदगिरि स्वच्छता समिति की बैठक हुई संपन्न*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार आज मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के साथ कामदगिरि स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कामतानाथ परिक्रमा मार्ग को कैसे साफ स्वच्छ और पवित्र बनाया जाए इसके लिए विस्तार से चर्चा हुई, तय हुआ कि विशेष सफाई अभियान हर सप्ताह चलाया जाए इसमें नगरपालिका का भी पूरा सहयोग रहेगा , वहां के लोगों को, बाहर श्रद्धालुओं को दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए जो दुकानदार परिक्रमा मार्ग पर दुकान लगाने लगे हैं उन्हें अतिक्रमण न फैलाने के लिए समझाया जाए ,, इसके अलावा परिक्रमा मार्ग में रहने वाले लोगों से कहा जाए कि घरों का कूड़ा करकट कामदगिरि की तरफ न फेंके, उसको घर में रखें, अब नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी डोर टू डोर आएगी , सभी लोग घर का कूड़ा कूड़ा-गाड़ी में ही डालें, ईओ ने कहा कि परिक्रमा मार्ग केक में किनारे किनारे थोड़ी थोड़ी दूर में स्टील के डस्टबिन लगाए जाएंगे ताकि जो लोग परिक्रमा मार्ग पर थूकते हैं या कचरा फैलाते हैं वह लोग डस्टबिन का उपयोग कर स्वच्छता में सहयोग करेंगे

.बैठक में बरहा के हनुमान जी के पास पंचायत भवन के बगल में परिक्रमा में घुसते ही मार्ग उबड़ खाबड़ है उसमें इंटरलॉकिंग कराई जाए इस पर ईओ ने कहा कि वह चुनाव बाद यह काम तुरंत करवा देंगे इसी तरह परिक्रमा मार्ग पर अन्ना पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए कैटिल वैरकेटिंग लगाने की व्यवस्था किए जाने का भी निर्णय लिया गया क्योंकि परिक्रमा मार्ग पर अन्ना पशु गंदगी फैलाते हैं तीर्थ यात्रियों को परिक्रमा करने में दिक्कत होती है इससे निजात श्रद्धालुओं को मिलेगी इसी क्रम में मध्य प्रदेश परिक्रमा क्षेत्र की तरह यूपी के परिक्रमा क्षेत्र में भी बंदरों को खिलाने के लिए मार्ग से हटकर किनारे किनारे स्थान चिन्हित कर बंदरों के खाने के लिए चरही बनाने और स्वच्छता के प्रति स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को जागरूक बनाने के लिए परिक्रमा मार्ग में लगे लाउडस्पीकरों के माध्यम से भी जन जागरूकता किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने समिति द्वारा दिए गए सभी सुझाव पर अमल करने और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया कहा कि जन सहयोग से ही सरकारी योजनाएं सरकारी अभियान सफल होते हैं, रेखा की स्थानीय लोगों को भी कामदगिरि पर्वत और कामदगिरि पथ को श्रद्धा की दृष्टि से देखना होगा इसमें स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने में स्थानीय लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है कामदगिरि परिक्रमा मार्ग की स्वच्छता से दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की श्रद्धा और आस्था और बढ़ेगी ।
बैठक में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ,कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी, महामंत्री शंकर यादव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी राजेश सोनी वरिष्ठ लिपिक करमोत्तम सिंह मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट