*04 के विरुद्ध गुण्डा तथा 09 के विरुद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 04 अभियुक्तों के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुंडा एवं 09 अभियुक्तों के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी ।प्रभारी निरीक्षक राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त 1. गुड्डू उर्फ चन्द्रकिशोर पुत्र खेतिया केवट निवासी कनकोटा 2. पवन कुमार शुक्ला पुत्र रामनरेश शुक्ला निवासी भदेदू थाना राजापुर के विरुद्ध 3 यूपी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी तथा अभियुक्त 1. भोला पुत्र बच्चू खां 2. बच्चू खां पुत्र वजीर खां निवासीगण रायपुर 3. उदयभान पुत्र ईदल केवट 4. शीतल 5. ईदल केवट पुत्रगण केवलिया केवट निवासीगण बेराउर थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के विरुद्ध धारा 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक मऊ आनंद कुमार सिंह* द्वारा अभियुक्त 1. सुल्तान पुत्र रमाशंकर निवासी पश्चिम पताई 2. मोहन केवट पुत्र सत्यनारायण उर्फ महाजन निवासी कन्भय परदवां थाना मऊ जनपद चित्रकूट के विरुद्ध 3 यूपी0 गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी।प्रभारी निरीक्षक रैपुरा नागेंद्र कुमार नागर द्वारा अभियुक्त 1. लाला उर्फ श्रवम कुमार पुत्र हरीशचन्द्र निवासी रामाकोल 2. बच्चा उर्फ अजय सिंह पुत्र रामसिया निवासी गोटा का पुरवा 3. चुन्नीलाल उर्फ कुन्नू पुत्र भइयालाल निवासी बरहट थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट के विरुद्ध धारा 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवमूरत यादव द्वारा अभियुक्त रामप्रसन्ने पाणडेय पुत्र रामायण निवासी कल्चिहा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट के विरुद्ध धारा 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट