उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर) विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक और जातिगत भावनाए भड़काने वाले लोग सक्रिय हो गए है। ऐसे मे समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए कुछ तथाकथित पेड पत्रकार जातिगत फर्जी खबर लोगो के बीच परोस रहे है ।जिससे लोगो मे काफी आक्रोश है। ये वक्तव्य समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजमूर्ति सरोज ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही । उन्होने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। बताए चले कि एक नेता के दबाव में आकर अपनी घिनौनी मानसिकता को पेश कर रहे हैं। जिससे समाज में जातिवाद धर्म का दंगा भी हो सकता है। धनुउगाई के चक्कर में आदर्श आचार संहिता को बिगाड़ने में लगे हुए हैं l ऐसे पत्रकार की वजह से पत्रकार को शक की निगाहों से देखा जाता है। समाजवादी पार्टी कभी जातिवाद की राजनीति नही करती है। हमेशा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है वही समाजवादी पार्टी के नेता पंकज मिश्रा ने कहा की सपा के बढ़ते जनाधार से विपक्ष के होश उड़ गए है। इस लिए वो पेड मीडिया के द्वारा धार्मिक और जातिगत भावनाए भड़काने का काम कर रहे है लेकिन जनता इनके ये चुनावी हथकंडों को जान गई है और विकास के नाम पर अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे ऐसे पत्रकारो को चिन्हित कर लिया गया है जो जाति विशेष की भावनाओ को भड़काने का काम करते है ऐसे समाजवादी पार्टी के नेताओ मे काफी रोष है समाजवादी पार्टी जल्द बैठक कर ऐसे बिके हुए पत्रकारो को पार्टी के किसी कार्यक्रम व प्रेस वार्ता मे ना बुलाए जाने की अपील करता हू ।
You must be logged in to post a comment.