आधी रात को रैन बसेरा में पहुंचे तहसीलदार सुदर्शन कुमार

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर) कस्बे में स्थित नगर पालिका परिषद में बने यात्री रैन बसेरा का बीती रात मंगलवार को तहसीलदार मछली शहर सुदर्शन कुमार व थाना प्रभारी सदानंद राय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में व्यवस्था ठीक पाई गई, साथ ही तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने नगर के कई जगहों पर जल रहे अलाव की व्यवस्था का भी जायजा लिया। रैन बसेरा में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर व मास्क, टीवी , ठंड से बचाव के लिए हीटर, रजाई, गद्दे, तकिया, कंबल, तथा साफ सफाई की व्यवस्था देख कर तहसीलदार ने चेयरमैन शिव गोविंद साहू की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में बेसहारा और गरीब लोगों को रात में विश्राम के लिए आश्रम की जरूरत रहती है इसलिए लोगों को रैन बसेरा में लाने का कार्य सुनिश्चित करें ताकि हुए सर्दी से बच सकें। इसके साथ-साथ रैन बसेरा का पूरा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोगों को रैन बसेरा की जानकारी मिल सके। औचक निरीक्षण के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इसके साथ ही बाजार में घूम कर तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने बिना मार्क्स आदि के बाजार में घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान थाना प्रभारी सदानंद राय, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, करणी सेना भारत के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह डॉ दिवाकर तिवारी रंजीत कुमार, अनिल कुमार भूरे समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।