राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही मार्गदर्शन करता है: रमापति राम त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

 

जौनपुर:।भारतीय जनता पार्टी का विष्णु मोटल सूक्खीपुर में प्रभाकर द्विवेदी शास्त्री के अध्यक्षता में प्रबुद्ध वर्ग संवाद सम्पन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही मार्गदर्शन करता है। किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है।

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की सरकार आने के बाद से पिछले सात वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई साथ ही नक्सलियों के सिडिकेट को भी तोड़ दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अपराधी अपने जान की दुहाई मांग रहे हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए देश में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने रिकार्ड टीकाकरण करवाया है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है।

 

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजपा जौनपुर ने कहा कि कोरोना काल में आम जनता संकट से जूझ रहीं थी। केंद्र की मोदी सरकार लोगों को फ्री राशन देने के साथ निशुल्क कोरोना वैक्सीन भी लगवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज अपने सर्वोच्च शिखर पर है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

 

आभार उद्बोधन में अध्यक्षता कर रहे प्रभाकर शास्त्री ने कहा कि हमारी सशक्त संस्कृति ही हमारे राष्ट्र की ऊर्जा है। वर्तमान में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में पर्याप्त मात्रा में प्रबुद्धजनों की सहभागिता है। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मेश शुक्ला ने की।