डीएम व एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरक, 17,18 ,19 20 एवं 9 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 का निरीक्षण कर कैदियों से भोजन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य आदि की जानकारी की, जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए की शौचालय, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था रहे ताकि किसी कैदी को कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने सुघर सिंह व्यक्ति का एक पैर कटा देख कर उन्होंने जेलर को निर्देश दिया कि जिला दिव्यांग अधिकारी से जयपुर फुट इनको तत्काल उपलब्ध करा दिया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कंकोरिया को निर्देश दिए कि समय-समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं। कैदियों से कोविड-19 के वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कंकोरिया, जेलर संतोष कुमार, उपकारापाल आलोक कुमार, पीयूष पांडे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट