राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छबड़ा कस्बा में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आउंटआबू केंद्र मोती कॉलोनी छबड़ा की बी.के.बहिनों केंद्र संचालिका नीलू दीदी ओर सीमा दीदी दोनोँ ने आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर भारत सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में लिया भाग।केंद्र से जुड़े बी.के. रमण भाई और शंकर लाल नागर के अनुसार केंद्र पर दोनों बी.के. बहिनों ने राष्ट्रीय पक्षी मयूर ओर इंडिया गेट का चित्र बना इसे सुंदर रंगोली से सजाया गया ओर दिए गये लिंक अपलोड किया गया था।भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट भेज दोनों बहिनो को सम्मानित किया गया।छबड़ा केंद्र से जुड़े मोहन लाल सेन,सुरेश मेहरा,डॉक्टर श्री लाल मीणा,मंजू मीणा,शिव नारायण गालव आदि सभी बी.के.भाई-बहिनों ने दोनों दीदियों को छबड़ा का नाम रोशन करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गयीं।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहिया वारा छिपाबड़ोद
You must be logged in to post a comment.