उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर(सिंगरामऊं) ।- थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गॉव मे आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी चाची और चाची के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार मल्लूपुर गॉव की प्रतिभा यादव (35) का अपने जेठ के लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तो प्रतिभा ने अपने पिता कृपा शंकर यादव को बुलाया और विवाद हल करने का प्रयास हो रहा था , बात बढ़ते – बढ़ते दोनो मे हाथी पाई होने लगी तो युवक आवास मे आकर असलहा निकालकर अपनी चाची प्रतिभा व प्रतिभा के पिता कृपा शंकर (55) को लक्ष्य कर गोली चलायी , गोली से पिता पुत्री अचेत होकर गिर गये परिजन दोनो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदला पुर ले गये जहां डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया , परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो वहा कोहराम मचा था। सूचना पर पुलिस महकमा पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहा है। आरोपी मौके से फरार बताया जाता है।
You must be logged in to post a comment.