स्वर्गीय श्री शैलेंद्र उपाध्याय जी को मरण उपरांत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाये

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा बस अग्निकांड : मथुरा में 14 फरवरी 2022 को शाम के 6:30 बजे पुराने बस स्टैंड पर बस में अचानक भीषण आग लग जाने के बाद दूसरों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वर्गीय श्री शैलेंद्र उपाध्याय जी को मरण उपरांत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की पहल को लेकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति के द्वारा 2 दिन पूर्व पुराने बस स्टैंड मथुरा का निरीक्षण के दौरान गवाहों के आधार पर पता चला अग्नि कांड में दूसरों की जान बचाते हुए शेलेन्द्र उपाध्याय ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है | घटना का संज्ञान लेते हुए अब ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा सरकार से मांग स्वर्गीय श्री शैलेंद्र उपाध्याय को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाये | साथ ही एक महिला श्रीमती कमलेश शर्मा के द्वारा अपनी जान पर खेलकर आग से झुलसने के बाद कई लोगों व बच्चा को सुरक्षित जलती बस से निकाला | समिति इस महिला को करोगी सम्मानित । फोटो : स्वर्गीय श्री शैलेंद्र उपाध्याय जी

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा