वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कराएं विभागों की वूसली- डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैइक में जिलाधिकारी ने आबकारी, विद्युत, सिंचाई, नगर निकाय, वाणिज्य कर, मंडी, बाट माप, स्टांप, चकबंदी वादों का निस्तारण, राजस्व वसूली, लोक निर्माण विभाग, बैंक देय, खनिज, रॉयल्टी वसूली, कंप्यूटरीकृत खतौनी, ड्रोन सर्वे, मुख्य देय, बिबिध देय, मोटर देय, भू राजस्व सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति कराएं। वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देश दिए कि जो व्यापारी आयकर के बड़े बकायेदार है, उसकी सूची संबंधित तहसीलों पर उपलब्ध कराएं ताकि वसूली करायी जा सके उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की बड़ी आरसी है, उनकी तत्काल वसूली कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अपने-अपने विभागों के लक्ष्यों की पूर्ति कराएं तथा राजस्व वसूली को बढ़ाएं।

बैठक में ज्वांइट मजिस्ट्रेट जयदेव सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, जिला खनिज अधिकारी शनि कौशल, जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट