उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।चैत्र मास के उपलक्ष्य में तीर्थक्षेत्र स्थित रामायण मेला ग्राउंड परिसर में विश्व प्रसिद्ध मानस वक्ता संत मुरलीधर महाराज के मुखारविंद से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 22 मार्च मंगलवार से आगामी 30 मार्च के मध्य होगा। आयोजन समिति के प्रवक्ता मदन जांगिड ने बताया कि कथा के शुभांरभ के अवसर पर मंगलवार 22 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से शहर के सीतापुर स्थित काली माता मंदिर से कथा स्थल रामायण मेला परिसर तक विशाल कलश यात्रा का आयोजन होगा। जिसमें सैकड़ों महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ अपने सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए चलेगी। कथा का समय 22 मार्च को सायं 4 बजे से 7ः30 बजे तक तथा 23 से 30 मार्च तक प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य रहेगा। कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी चैनल पर किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आयोजन समिति श्रीरामायण प्रचार सेवा ट्रस्ट व मानस परिवार के सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां देकर कार्यक्रम नियोजन को अंतिम रूप दिया गया। कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर कथा में उपस्थित होने के लिए पीले चावल बांटे। जिसमें आयोजकों ने कथा में आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।
बैठक में रमेशचंद्र मनिहार, नीलम महाजन, पंडित सिद्धार्थ पयासी, जितेंद्र सारस्वत, किशन रामावत, विकास महेश्वरी, पुष्पेंद्र सिंह सहित विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.