बार और बेंच का रहना चाहिए बेहतर सामंजस्य:- न्यायमूर्ति

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय संजय कुमार पचौरी ने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग के बिना न्याय प्रक्रिया चलाना असंभव है। जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचे न्यायमूर्ति का जिला अधिवक्ता संघ भवन में हुए समारोह में अध्यक्ष सुरेश तिवारी और सचिव नवीन चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि चित्रकूट आकर छह साल पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने न्याय प्रक्रिया में अधिवक्ताओं के योगदान को सराहा। कहा कि अधिवक्ता न्याय के हर पहलू को भलीभांति जानता है। युवा अधिवक्ताओं को सलाह दी कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, इसलिए सदैव अध्ययनरत रहना चाहिए। बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व सचिव ने उनको मां सरस्वती का चित्र भेंट किया। अधिवक्ताओं जगतनारायण पांडेय, राजीव द्विवेदी, राकेश प्रकाश शुक्ला, रामेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी, देवशरण मिश्रा, त्रियुगी नारायण शुक्ला, श्याम दत्त त्रिपाठी, अनुराग सिंह आदि ने न्यायमूर्ति का माल्यार्पण किया। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, प्रेमनारायण शुक्ला, रवि माथुर, विनोद सिंह, रामकिशोर मिश्र, अनुराग द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, लवकुश यादव, सत्येंद्र शुक्ला, सचिन कुमार, शशिकांत पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, श्यामसुंदर मिश्र, दामोदर मिश्र, यतेंद्र बहादुर खरे, रामनारायण पांडेय, अवधनारायण तिवारी, रामसुहावन द्विवेदी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट