उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)पहाड़ी, चित्रकूट। जिले के पहाड़ी कस्बे से होकर रोजाना हजारों श्रद्धालु सुप्रसिद्ध नांदी के हनुमान मन्दिर दर्शन के लिए जातें हैं, उसी रास्ते में आबकारी विभाग ने शासनादेश को ताक पर रखकर देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों का आवंटन करके खुलवा दिया है। जैसे ही शाम होती हैं मदिरा के शौकीन वहां पर पहुंच कर दुकानों के आसपास सजी चखने की दुकानें में रोजाना जाम छलकाते है। जिससे रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को शराबियों की फब्तियों का शिकार होना पड़ता है। वहां से गुजरने वाले लोग अपनी इज्जत का हवाला देते हुए चुपचाप वहां से निकलना ही मुनासिब समझते है। लोग उस रास्ते से गुजरने से भी परहेज करनें लगें हैं, जबकि लोगों की मानें तों यह रोड़ भौंरी, पहाड़ी वाया बांदा को जोड़ने वाले नेशनल हाई-वे के लिए भी मंजूर हों चुकी है, जबकि शासनादेश की मानें तों चर्च, मन्दिर, मस्जिद स्कूल, कालेजों के आसपास शराब की दुकाने नहीं होनी चाहिए, लेकिन शराब की दुकान से महज कुछ दूरी पर चर्च और विद्यालय भी इन सब शासनादेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए आबकारी विभाग खुलेआम शराब की बिक्री करवा रहा है। अब देखना यह होगा की जिला प्रशासन शासनादेश के फरमान पर कितना अमल करता है या ऐसे ही शासनादेश का खुला उल्लंघन होता रहेगा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.