अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि) मऊ, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊ पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

जिसमें थाना मऊ उपनिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा तथा उनकी टीम आरक्षी इबादुल्ला, विवेक कुमार व महिला आरक्षी शानू द्वारा आरोपी शिवकुमार पुत्र मेवालाल केवट निवासी बराछी थाना मऊ को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ तथा उपनिरीक्षक मेवालाल मौर्या थाना मऊ तथा उनके हमराही शक्ति सिंह द्वारा आरोपी रामआसरे पुत्र सियाराम निवासी कटैया खादर थाना मऊ को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में इन दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट