उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। जिले के थाना सरायख्वाजा पुलिस ने अवैध रूप से कट्टा बना कर तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अर्द्ध निर्मित कट्टा व 01 तमंचा एक जिन्दा कारतूस व 01 दगा कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया है कि थाना सरायख्वाजा पुलिस को भैसनी पेट्रोल पम्प के पास स्थित खन्डहर मकान में असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाभोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की भैसनी पेट्रोल पम्प के पास एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना पर मौके से राजू पुत्र मोतीलाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर को 05 अर्द्ध निर्मित कट्टा व 01 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व 01 दगा कारतूस व बनाने के अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अभियुक्त ब्रिजेश उर्फ बिरजू पुत्र योगेन्द्र निवासी व थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर मौके का फायदा उठाकर भाग गया ।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.