नमाज के बाद उपद्रवियों को पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभी तक 26 लोगो को गिरफ्तार किया।

*जनपद अम्बेडकरनगर थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत तलवापार में शुक्रवार की नामाज के बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गये उपद्रव के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नामजद 26 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर

दिनांक 10.06.2022 दिन शुक्रवार को मुस्लिम समाज के द्वारा सामान्य दिनों की तरह शुक्रवार की नमाज की जानी थी। जिस सम्बन्ध में पुलिस बल की ड्यूटी सामान्य दिनों की तरह लगाते हुये पूर्ण तैयारी की गयी थी। शुक्रवार की नामाज सकुशल रुप से दोपहर 2.00 बजे तक समाप्त हो चुकी थी। सभी नमाजी अपने-अपने घरों की तरफ जा चुके थे तथा जनपद में पूर्ण शान्ति बनी हुयी थी। लेकिन 2.30 बजे के आस-पास आचानक सूचना मिली कि थाना अलीगंज क्षेत्र के मो0 तलवापार मस्जिद पर एक व्यक्ति के द्वारा जिसकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष थी। कुछ ल़ड़को को एकत्रित कर हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के खिलाफ हुए कमेन्ट को लेकर भड़का रहा था। पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया गया तथा बताया गया कि नमाज समाप्त हो गयी है। आप लोग अपने-अपने घरों को चले जाए। तभी सभी लोग उस व्यक्ति के नेतृत्व में एकत्रिक होकर मस्जिद से मुख्य सड़क की तरफ जुलूस निकालने की बात को कहकर आगे बढने लगे। जिनकों रोकने हेतु काफी प्रयास किया गया तो उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया तत्पश्चात पुलिस द्वारा हल्के पुलिस बल का प्रयोग करते हुए भीड को तितर-बितर किया गया। उपरोक्त घटना में संलिप्त नामजद 36 व कुछ अज्ञात व्यक्ति के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/22 धारा 147, 148, 149, 353, 336, 307, 295A, 332, 504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा उपरोक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभी तक 26 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे है। वर्तमान में शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है ।

रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल