राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
आज केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले की 27 नामचीन हस्तियों को सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।इस सूची में जिला समन्वयक निरंजन लाल को शिक्षा के क्षेत्र में, उदयराज मिश्र , सुरेश लाल श्रीवास्तव को साहित्य के क्षेत्र में, यूथ आइकन प्रवीण गुप्त, धर्मवीर बग्गा, अंशु बग्गा को समाज सेवा के क्षेत्र में सहित 27 व्यक्तियों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम अटल भवन अकबर पुर में आयोजित किया गया जिसमें नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती सरिता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद , उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, मनीष मिश्र सहित समस्त आयोजक मण्डल के सदस्यों ने सभी को सम्मानित किया।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.