उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव में शुक्रवार की रात सोते समय विषधर डंसने के बाद डाक्टर के पास न ले जाकर युवक की झाड़ फूक कराने के कारण मौत हो गई। बताते है कि 32 वर्षीय राज कुमार पटेल को साये हालम के दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। उनकी तुरंत नींद खुल गई। उन्होंने इसकी जानकारी घरवालों को दी। तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक के फेर में पड़ गए। सुधार की बजाय हालत और बिगड़ जाने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही मौत हो गई। मृत राज कुमार पटेल घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था। पत्नी शर्मिला, सात वर्षीय पुत्र अंश व 11 वर्षीय पुत्री सोनाली बेसहारा हो गई है।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.