पूर्व ब्लाक प्रमुख के स्कूल पर चला बुलडोज़र

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

जौनपुर (सिकरारा)। पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता समरनाथ यादव के पकड़ी ब्लाक स्थित अमरनाथ राष्ट्रीय बौद्ध बिहार माध्यमिक विद्यालय पर शनिवार को बाबा का बुलडोज़र चला तो जनपदभर में हड़कम्प मच गया।विगत कई वर्षों से मान्यता खत्म होने के चलते उक्त विद्यालय बंद चल रहा था। ग्रामपंचायत मीरगंज के राजस्वगांव हरीबल्लमपुर गांव स्थित उक्त विद्यालय बंजर जमीन पर निर्मित था जिसे मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा गिराने की कार्रवाई की गई।शनिवार दोपहर तीन बजे ज्वाइंटमजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल,राजस्व विभाग की टीम व सीओ सिटी जितेंद्र दूबे,सीओ संत प्रसाद उपाध्याय,थानाध्यक्ष बक्शा ओमनारायण सिंह,सिकरारा एसओ विवेक कुमार तिवारी भारी पुलिस फोर्स पोकलेन मशीन के साथ जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर स्थित उक्त बिद्यालय पर पहुँचे।तो भारी फोर्स व प्रशासन की टीम के साथ ढहाने की कार्रवाई देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ दूर से ही वीडियो शूट करने लगी।कार्रवाई के बावत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त बंद पड़ा विद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग व ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था,इस सम्बंध में विद्यालय के प्रबंधक समरनाथ यादव को प्रशासन की नोटिस दी गई थी।उन्होंने ने बताया कि लंबे हाइवे पर स्थित उक्त जमीन की कीमत चार पांच करोड़ के बीच है।करीब एक घण्टे स्कूल भवन ढहाने की कार्रवाई के बाद पोकलेन मशीन में खराबी आ गई जिसके चलते कार्रवाई स्थगित कर दी गई।उन्होने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के पश्चात जो जमीन बचेगी उसे किसी सरकारी परियोजना में लिया जाएगा।