योगी ने पहले जगद्गुरू से भेंट फिर पहुंचे प्रषिक्षण स्थल

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संगठन के पदाधिकारियों और मंत्रियों से चित्रकूट का विकास कराने का अनुरोध किया है। पत्रकारों से बातचीत में जगद्गुरु ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया कुछ नहीं और बौखला गए हैं।
जगद्गुरु ने कहा कि उन्होंने सीएम व अन्य भाजपा नेताओं से कहा कि अयोध्या के बाद चित्रकूट को विकसित किया जाए। हालांकि चित्रकूट को फ्री जोन कराने का मुद्दा नहीं उठा। उन्होंने कांग्रेसी नेता अधीर रंजन के राष्ट्रपति को लेकर विवादास्पद बयान पर कहा कि यह जान बूझकर की गई टिप्पणी है। अखिलेश यादव के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को लेकर किए गए ट्वीट पर जगद्गुरु ने कहा कि वह स्वयं तो कुछ कर नहीं पाए और अब भाजपा कर रही है तो इस तरह की बातें कह रहे हैं। वह बहुत कुछ कहते रहते हैं, बौखलाए हुए हैं, कुछ भी कह सकते हैं। जगद्गुरु ने बताया कि उन्होंने मंत्रियों से दिव्यांग विवि के संचालन पर भी चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विवि को राजकीय विवि का दर्जा देने का अनुरोध किया।

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट