ग्रामोदय की छात्रा निर्वाचित हुई नगर पालिका अध्यक्ष कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने व्यक्त की प्रसन्नता

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की छात्रा साधना पटेल के नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा सहित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने बताया कि साधना पटेल ने कला संकाय के लोक शिक्षा एवं जनसंचार विभाग के अंतर्गत बीएलएड पाठ्यक्रम किया है तथा इसी वर्ष बीएलएड की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट