उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को नगर पालिका परिषद द्वारा विशाल जन जागरण रैली निकाली गई। रैली में सभी लोगों ने हाथों में लिए हुए लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने किया। रैली का शुभारंभ नगरपालिका कार्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल व ईओ नगर पालिका रामअचल कुरील के द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा शहर की गलियों में तिरंगा फहराते हुए निकली तो लोगों का देश प्रेम देखते ही बना। हर दुकानदार अपनी दुकानों पर झंडा लगाने के लिए लालायित दिखे। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि तिरंगा का दिल में सम्मान हमारी शान है। उन्होंने अपील की कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लहराया जाए। कहा कि यह तिरंगा हमारी आन, बान, शान और राष्ट्रीय एकता को जीवंत रखने के लिए बहुत आवश्यक है। नगर पालिका द्वारा सभी को झंडा भी उपलब्ध कराए गए। नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यालय से पटेल तिराहे तक निकाली गई रैली में अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, अवर अभियंता संतोष सिंह राठौर, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, आर आई राहुल पांडेय सहित विभागीय कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, राजेंद्र राम, कर्म उत्तम सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अशरफ, अंकित जायसवाल, अनुज निगम, विनीत पयासी, शंकर प्रसाद यादव, अभिषेक मिश्रा, संजय गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, शुभम केशरवानी, जावेद सिद्दीकी, सुनील कुमार, महफूज खान सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी व भारी तादाद में नगरवासी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.