उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: मानिकपुर तहसील के ग्राम पंचायत खिचड़ी के उमरी मौजे में आदिवासी महिलाओं के साथ रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खिचरी ग्राम प्रधान उर्मिला ने कमलनयन को राखी बांधकर की। संस्था के सचिव कमलनयन ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहन के पवित्र प्रेम की डोर है, रक्षा बंधन विश्वास और सुरक्षा का दूसरा नाम है। इस चित्रकूट में वनवासी बहनों ने भगवान राम को स्नेह, सम्मान दिया। आज सैकड़ों महिलाओं से वही स्नेह पाकर मै खुद को गौरांवित महसूस कर रहा हूं। माधव सेवा संस्थान हर बहन की सुरक्षा को लेकर संकल्पित है। जिसके लिए कई प्रकार के महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। साथ ही कहा कि जिन बहनों का भाई नहीं है उन बहनों के साथ और सहयोग के लिए माधव सेवा संस्थान सदैव तत्पर रहेगा।
मानिकपुर थाना प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने कहा कि लग रहा था थाने में राखी बांधने कौन आएगा, उनकी खुद की बहने उनसे बहुत दूर रहती है, पुलिस की जिम्मेदारी के चलते मै जा नहीं सका, लेकिन माधव सेवा सस्थन ने तो एक दिन में सैकड़ों महिलाओं से राखी बंधवाकर इतनी सारी बहने दे दी। माधव सेवा संस्थान लगातार समाज में समरसता, सद्भावना का काम कर रही हैं। महिला प्रधान उर्मिला ने राखी बांधी जिससे इस गांव की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी मेरी है। 1090, 112, 181 आदि आपातकालीन सेवा के बारे में भी जानकारी दी। महिला प्रधान उर्मिला ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि देश की सेवा में समर्पित रहने वाले भाई मिले है, देश के तरक्की में उनके गांव का भी योगदान रहे।
आशीष कुमार ने कहा कि हमेशा बहन की कमी जीवन में रही परन्तु रक्षा बंधन उत्सव के कारण यह कमी इस वर्ष महसूस नहीं हुई। यह उत्सव कार्यक्रम समाज को जोड़ने का भी काम कर रहा है। हम महिला शसक्तीकरण के लिए भी अभियानों के माध्यम से प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान 200 महिलाओं ने आए हुए लोगो को राखी बांधा।
राजसिंह ने कहा कि युवाओं के अंदर समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जग रहा है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण माधव सेवा संस्थान है, इस संस्था के माध्यम से समाज में नए नए प्रयोग हो रहे हैं जिसके चलते समाज में दूरगामी परिणाम अच्छे होंगे।
इस दौरान संपतलाल, सुभाष, राम बचन, राजू त्रिपाठी, कांस्टेबल यशराज, गोली, किरण, रघुवीर आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.