उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विनय विक्रम सिंह तथा उनके हमराही आरक्षी द्वारा अभियुक्त छोटा भइया उर्फ छोटू पुत्र रामनिरंजन तिवारी निवासी महापाल मोहल्ला थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी में आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.