डिजिटल सेवा केंद्र संचालको द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: मंत्री उच्च शिक्षा सूचना प्रोद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन योगेन्द्र उपाध्याय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में व मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशन में प्रदेश भर में महाभियान के तौर पर चल रहे ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में संचालित (कॉमन सर्विस सेन्टर) संचालकों से अपील की है। इस अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जन आंदोलन के रूप मे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए शनिवार को जनपद चित्रकूट के ंकींत सेवा केंद्र से बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सी.एस. सी. जिला समन्वयक बदरुद्दीन खान व जिला प्रबन्धक अतुल कुमार द्वारा संचालित किया गया। बाइक रैली को अरुण कुमार तिवारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी चित्रकूट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में समस्त संचालको ने प्रतिभाग किया। बाइक रैली शहर के सभी क्षेत्रों से होकर पांडेय कॉलोनी में जाकर समाप्त हुई। साथ ही सभी सीएससी केंद्र संचालकों द्वारा अपने आस पास के घरों नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने को प्रोत्साहित करने के साथ ही राष्ट्रीय तिरंगा भी भेंट किया गया। साथ ही अग्रिम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर ‘‘हमारी सीएससी स्वच्छ सीएससी‘‘ के विजन के तहत जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यतः सीएससी केंद्र समेत आस पास की सफाई, पौधारोपण, ध्वजा रोहण, प्रभातफेरी, सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सेनेटरी पैड डिस्ट्रीब्यूशन आदि प्रमुख हैं। बाइक रैली में हेमेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जय प्रकाश, धर्मेश कुशवाहा, अमित मिश्रा, विपिन कुमार, जगतपाल आदि मौेजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट