दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में 20 अगस्त से 21 अगस्त तक जीएमआईएस एमयूएन का आयोजन प्रारंभ हुआ। शहर के विभिन्न स्कूलों के साथ साथ विभिन्न राज्यों के 200 से ज्यादा छात्र एवं छात्राएं प्रतिभाग कर रहे। यह जानकारी उपप्रधानाचार्य लकी जैन ने दी उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार 4 वर्षों से आयोजित हो रहा है जिसमे विभिन्न विश्व मुद्दों पर जानकारी एकत्र करना और उसके बारे में अपने सुझाव देना,वाद विवाद करना,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही समस्याओं पर चर्चा करना,संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए एमयूएन एक मॉडल है जिसमें कि छात्र राजनीति के साथ कूटनीति अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में सीखते हैं जिससे कि छात्रों का समग्र विकास होता है और भविष्य में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ बोलने के डर को दूर करने में मदद करता है।कार्यक्रम का संचालन एमयू एन के महामंत्री मोहम्मद मुजम्मिल और यशी कटियार ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीके कटियार,आरती कटियार,आशुतोष शुक्ला,गणेश तिवारी,विकास दुबे, राम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.