चित्रकूट: खंड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड चित्रकूट एनपी सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय बनवारीपुर तथा कम्पोजिट विद्यालय इटरौर भीषमपुर में छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक के पाकर बच्चे के चेहरे खिल उठे। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने तथा पाठ्य पुस्तकों का नियमित अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की कुल 23 पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। जिनका वितरण विद्यालयवार कराया जा रहा है। जल्द ही शेष पाठ्य पुस्तकें भी विद्यालयों में पहुंच जाएंगी। इन पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति से पहले छात्र छात्राओं को विगत वर्ष की पुरानी पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई थी। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड चित्रकूट में 37592 छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जानी है। जिसमें विभाग पूरी तरीके से प्रयासरत है और अतिशीघ्र नई पाठ्यपुस्तक के समस्त बच्चों के हाथ में होगी। शिक्षा के उन्नयन के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी कार्ययोजना बनाई गई है। जिस पर सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कार्य कर रहे हैं। पुस्तक वितरण के दौरान दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.