*चोरी के सामान के साथ चार चोर गिरफ्तार*

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विजय बहादुर यादव तथा उनकी टीम द्वारा पहले से मुकदमा पंजीकृत अभियुक्त अंकित पाल पुत्र राम बली पाल निवासी ग्राम कसहाई रोड आदर्श पब्लिक स्कूल के सामने कर्वी थाना, मुकेश सिंह उर्फ चट्टान सिंह पुत्र स्व राकेश सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर दबवा मजरा खंडेहा थाना मऊ, सानू सिंह पटेल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम बनकट थाना कर्वी, विकास कुमार दुबे पुत्र बच्चा प्रसाद दुबे निवासी ग्राम लवेद थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अंकित पाल के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में बढ़ोतरी की गई ।

गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी मोहम्मद अदनान, नागेश कुमार, लल्लू प्रसाद मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट