उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय के जनपद चित्रकूट से जनपद आजमगढ़ क्षेत्रीय अभिसूचना में स्थानान्तरण पर जाने पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर विदायी दी गयी।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी राजापुर भास्कर वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एसपी सोनकर, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु हर्ष पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु राजकमल, प्रधान लिपिक आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, स्टेनो कमलेश राव आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.