राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने बच्चों को किया गया पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अयोध्या
अयोध्या राष्ट्रीय खेल दिवस पर अवध विद्या विहार विद्यालय में कबड्डी, मैराथन दौड़, हॉकी और तमाम तरह की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह द्वारा किया गया सर्वप्रथम मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह में कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश में हॉकी खेल को एक खास मुकाम दिलाया। उन्होंने अपने बेजोड़ और अछ्वुत खेल के कारण लगातार तीन ओलंपिक खेलों एम्सटरडम 1928, लॉस एंजिलस 1932, बर्लिन 1936 में टीम को तीन स्वर्ण पदक दिलवाए। उन्होंने यह भी बताया कि मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में 101 व अंतराष्ट्रीय खेलों में 300 गोल कर ऐसा रिकार्ड बना दिया है, जिसे आज तक कोई भी खिलाडी तोड़ नहीं पाया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरित होकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की, ताकि वे अपने देश का नाम ऊंचा करे।
प्रधानाचार्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य के सर्वागीण विकास के लिए खेल और शिक्षा का बराबर महत्व है।
रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल