चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में रामघाट परिक्रमा मार्ग चैड़ीकरण, एयरपोर्ट व एप्रोच रोड तथा उत्तर प्रदेश की सीमा पर गेट निर्माण की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि परिक्रमा मार्ग रामघाट के आसपास अवैध जमीन पर जब स्टे नहीं है तो रोकने की जरूरत नहीं है उसका बैनामा अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि बैनामा में भी लिख दिया जाए कि कोर्ट का सम्मान करेंगे। पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि इसे जल्द से जल्द कराएं। परिक्रमा मार्ग में जिन मकानों को शासकीय मुआवजा दिया गया है, उनके गिराए जाने की कार्यवाही करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से कहा कि इसके मलवा की नीलामी की भी प्रक्रिया पूरी किया जाए। वन विभाग को उन्होंने निर्देशित किया कि परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, उसे जाकर देखें एक सप्ताह में वन विभाग राजस्व विभाग पर्यटन विभाग एवं नगर पालिका की एक टीम बनाकर उसके प्रपत्र की जांच करें और हटाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराए जा रहे जनपद के सीमाओ पर गेट के निर्माण की प्रगति के भी बारे में समीक्षा की । उन्होंने कहा की एक टीम बनाकर बॉर्डर पर जमीन का सर्वेक्षण कराकर निर्माण कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक पत्र मुख्यालय को भेज दिया जाए उन्होंने कहा कि इटवा, मारकुंडी में भी अन्य गेट की तरह बनेगा। वन विभाग को उन्होंने कहा कि एनओसी जल्द से जल्द दिलाएं । अपर वन क्षेत्राधिकारी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि समन्वय बनाकर कार्य करें ।उन्होंने कहा कि एक बार जाकर जरूर स्थलों का निरीक्षण करें। एयरपोर्ट की एप्रोच रोड निर्माण कार्य में 430 पेड़ों की कटाई होनी है जिसमें उन्होंने बताया कि 260 पेड काट दिया गया है जिसमें रोड की डिजाइनिंग भी हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यह कार्य कराएं अपर उप जिला अधिकारी राजबहादुर को उन्होंने निर्देशित किया कि उसका सर्वेक्षण कर इसमें एक रिपोर्ट बनाकर कार्य करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, तहसीलदार कर्वी राकेश कुमार पाठक, मानिकपुर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.