*डीएम ने किया जन जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण*

चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने मंगलवार को जल जीवन मिशन की परियोजना सिलौटा मुस्तकिल के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने एमसीडब्ल्यू आर, पंप हाउस, सी एल एफ आर, केमिकल बिल्डिंग, बैगबोस टैंक, क्लोरीन रूम, कैसकेड एईरेटर आदि निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से कहा कि रैपुरा, सिलौटा मुस्तकिल ट्रीटमेंट प्लांट की एक डिजाइन थर्माकोल में बनाएं, उसमें सभी कार्य दर्शाया जाए। पानी कैसे स्टॉल होगा और वहां से कैसे सप्लाई की जाएगी, चांदी बांगर एवं सिलौटा मुस्तकिल के इंटेक बेल की डीपीआर चेक कराएं की सही डिजाइन बनाई गई है कि नहीं, यमुना नदी का जहां तक पानी आता है, उसमें लगभग 5 मीटर ऊपर पंप हाउस का निर्माण कराकर पंप रखा जाए ताकि भविष्य में बाढ़ आने के समय पानी सप्लाई में समस्या न हो। इस संबंध में कार्यदाई संस्था से लिखित भी लिया जाए। एलएनटी कार्यदाई संस्था के अधिकारीयों ने बताया कि सितंबर माह इस कार्य को पूर्ण करने की तिथि थी, लेकिन अब अक्टूबर माह हो गया है, इस कार्य में 17 ओ एच टी जिसमें से पांच पूर्ण हो गए हैं। सितंबर के अंत तक 10 पूर्ण हो जाएंगे। सीडब्ल्यूआर 6 बनाए जाने हैं। जिसमें 4 पूर्ण है दो पर कार्य चल रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मैन पावर बढ़ा कर कार्य तेजी से कराया जाए। 15 अक्टूबर के पहले सभी कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत घुरेहटा में हर घर नल कनेक्शन का भी निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने बताया कि हाउस कनेक्शन के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं। इस गांव में 311 लोगों के कनेक्शन किए जाने हैं। जिसमें अभी तक 73 लोगों के कनेक्शन किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि और टीमें लगाकर कनेक्शन गांव में जल्द से जल्द कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो गांव की गलियां खराब हो रही है, उसको तत्काल बनाएं। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से कहा कि अगर यह नहीं बनाते हैं तो इनके खिलाफ कार्यवाही कराएं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से कहा कि यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है आप लोग जो कनेक्शन निःशुल्क इस समय किए जा रहे हैं अपने घरों में कनेक्शन कराएं ताकि आपको शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, परियोजना प्रबंधक जल निगम राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट