*रिटायरमेंट में मिला धन पत्नी ने अपने मायके वालों को दे दिया था जिसको लेकर आए दिन होता था लड़ाई झगड़ा*

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अम्बेडकर नगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पत्नी ने पति की धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतारा दिया।स्वयं जहरीला पदार्थ खा लिया मामला इल्तिफातगंज के मीरानपुर सदर अली गांव का बताया जा रहा है। और घटना शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पति पत्नी के मध्य झगड़ा आये दिन सुनने को मिल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय राम पदारथ को उसकी पत्नी शांति देवी ने उस समय मौत के घाट उतार दिया जब वह सो रहे थे।मृतक राम पदारथ वर्मा का पैतृक निवास स्थान दाऊदचक गांव में था जो अपनी ससुराल मीरानपुर सदर अली में कई वर्षों मकान बनवा कर रह रहे थे और वे रिटायर्ड अध्यापक थे। सूचना पर पहुँची इब्राहिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया उधर मृतक की पत्नी शान्ति देवी ने घटना के बाद स्वयं जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।वर्ष 2008 में शिक्षक राम पदारथ वर्मा रिटायर हुए उस दौरान उन्हें जो भी रिटायरमेंट का धन मिला उसे पत्नी शांति देवी ने अपने मायके वालों को दे दिया। तब से राम पदारथ ने सारी जिम्मेदारी अपनी बहू के दे दिये। शुक्रवार को राम पदारथ अपनी पेंशन निकालने बैंक गए हुए थे साथ में उनकी पत्नी भी थी। पेंशन निकालने के बाद पत्नी शान्ति देवी ने कुछ सामान बाजार से खरीदने हेतु कहा लेकिन राम पदारथ में वह सामान नहीं दिया जिसके बाद शांति ने नाराजगी व्यक्त की और घर पहुंचते हैं झगड़ा शुरू कर दिया। मध्य रात्रि तक इस झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और शांति देवी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से प्रहार कर पति राम पदारथ की हत्या कर दी।मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.