*प्रशासनिक उपेक्षा से आहत होकर दुर्गा महासमिति के लोगों ने किया प्रदर्शन*

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

टांडा अंबेडकर नगर दुर्गा पूजा महासमिति ने जिला प्रशासन के उदासीन रवैया को लेकर एक छज्जापुर स्थित झारखंडी मंदिर के सामने प्रदर्शन करके प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया है ।वहीं, दुर्गा पूजा महासमिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा की शुरुआत होने से पहले अधिकारियों के साथ बैठक को गई थी । प्रदर्शन के बाद अपर जिलाधिकारी दीपक कनौजिया, अपर‌ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल माझी व महामंत्री दिनेश मौर्य ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर जानकारी अपर जिलाधिकारी से मागी जिसमें बिजली की मुख्य समस्या,चौक घंटा घर से लेकर अलीगंज पुलिया तक का निर्माण,विद्युत खंभों पर लटके हुए तार आदि मुख्य समस्या थी।जिस पर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी दीपक वर्मा को निर्देशित किया कि बिजली विभाग के लोगों से बात कर तारों की समस्या और बिजली की समस्या का निराकरण कराएं।अपर जिला अधिकारी ने बताया कि रोड पर कांट्रेक्शन का कार्य चल रहा है और मूर्ति विसर्जन के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।महा समिति के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना भी कीमहा समिति के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना भी की।तथा पंडालों के आसपास चूने का छिड़काव तथा पूजा पंडालों के आसपास साफ़ सफाई लिए नगर पालिका को भी धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट -विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर