ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो महिला की मौत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 15 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 5 की हालत गम्भीर होने के चलते उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रिफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास का है, जहां बांदा जिले के खामौरा गांव के रहने वाले श्रद्धालु चित्रकूट भैरव बाबा मन्दिर दर्शन करने के लिए आए थे, ट्रैक्टर ट्राली में महिला, पुरूष, बच्चों सहित 35 से ज्यादा लोग सवार थे। भैरव बाबा के दर्षन करने के बाद वापस लौटते समय मानपुर गांव के पास मोड पर टैªक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली के नीचे महिला शिवकुमारी की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला बांदा के कोहनी गांव की रहने वाली थी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने उन्हें हर सम्भव मदद का आष्वासन दिया है। घायलों में कई बच्चों समेत पुरूष और महिला शामिल हैं। इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल दूसरी महिला मैना पत्नी बृजराज ने प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के शिकार लोगों के परिजन भी अस्पताल में पहुंचने लगे हैं।

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 5 लोगों की हालत गम्भीर होने के चलते उन्हें प्रयागराज रिफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आरटीओं विभाग की टीम को टैªक्टर ट्राली में सवारी न बैठाने के लिए चेकिंग करने के लिए लगाया गया है, जो भी टैªक्टर की ट्राली में श्रद्धालुओं को बैठाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट