बारावफात पर जुलूस-ए-मोहमदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया।

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारावफात के अवसर पर इस्लामगंज उर्फ ठोकरा में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर व मोहम्मद का दामन हम नही छोड़ेंगे जैसे नारे लगाते हुए गुजरे। जुलूस इस्लाम गंज उर्फ ठोकरा से निकलकर रजौली से सिकरोहरी वाया चांदाटीकर होते हुए निकाला गया।

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारावफात पर रविवार शाम को घरों में रोशनी की गई। तथा सुबह कुरानख्वानी के साथ फातिहा भी पढ़ी गई। दिन में चांदा टीकर रजौली सिकरोहरी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें तकरीर व नातें बजती रहीं। जुलूस ठोकरा से उठकर चांदाटीकरकर रजौली सिकरोहरी समेत अन्य जगहों से घूमता हुआ इसलामगंज उर्फ ठोकरा पहुंचा। लोगों ने जगह-जगह पर जुलूस का स्वागत किया। इस मौके पर बब्बन खां, मोहम्मद इश्तियाक ,मोहम्मद अनवर खां, मोहम्मद सोहराब खां आदिल खां लाल खां आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर सुधाकर सिंह रायबरेली