राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया याद,आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म) भूमि।कानपुर।आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी। सरकारी विभागों के साथ ही स्कूलों और कार्यालयो में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बेसिक शिक्षा विभाग कल्यानपुर स्थित बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह और एआरपी ने इस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाया।खंड शिक्षा अधिकारी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश के लिए दिए गए उनके योगदानों को याद किया और कार्यालय के सभी कर्मचारियों को देश की एकता अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का बताया रास्ता ही देश की एकता एवं अखंडता के बताए गए रास्ते पर चल कर ही सुनिश्चित किया जा सकता है।हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने कार्यों के द्वारा देश की एकता सुनिश्चित करें।एआरपी कुँवर प्रशांत सिंह और लाल सिंह ने देश की एकता एवं अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला।एआरपी सिंह,दिवेश कटियार माधुरी दीक्षित शिवांगी अमिता अभिषेक मिश्रा रामू बृजनंदन आदि समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

संवाददाता।आकाश चौधरी