*डीएम ने मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा*

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों के चयन के लिए डीएलसी की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वर्ष 2022-23 में ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का डीएलसी का आयोजन जिसमें परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राज बहादुर, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, अधिशासी अभियंता सिंचाई, प्रगति सील मत्स्य पालक मौजूद रहे। डीएलसी का संचालन जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, दीपक कुमार मिश्रा मत्स्य विकास अधिकारी द्वारा कराई गई। जिला मत्स्य अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 465 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए। जिसमें 64 आवेदन डीएलसी में पात्र पाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि चयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट