खीरों पुलिस ने धाराओं में हेराफेरी करके एक पक्ष  का किया 151 में चालान

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/रायबरेली के थाना खीरों के मोहल्ला गल्ला गोदाम निवासी राजाराम कोरी स्वर्गीय रामेश्वर कोरी को गुड्डू यादव आदि कई लोगों ने पानी खेतों में लगाते

समय राजाराम कोरी को लाठी-डंडों से बड़े बेरहमी से मारा पीटा था और उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं उसके बाद प्रार्थी ने प्रति पक्षी गणों के खिलाफ थाने में जाकर प्रार्थना पत्र दिया तो थानाध्यक्ष द्वारा प्रार्थी राजाराम का कोई भी मेडिकल डॉक्टरी नहीं कराई गई और न ही SC ST धाराओं में मुकदमा

लिखागया है थानाध्यक्ष खीरों द्वारा नॉर्मल धाराओं में 151 करके एक पक्ष का चालान कर दिया गया जबकि प्रार्थी sc st के कोटे में आता है इससे साफ साफ पता चलता है कि खीरों पुलिस द्वारा प्रति पक्षियों से सांठगांठ कर अच्छी खासी रकम ले ली गई है जो भाजपा सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रही है गुप्त हवालों से पता चला है कि प्रार्थी ने अपना मेडिकल चेक अप प्राइवेट में डॉक्टरों से करा कर मेडिकल

सर्टिफिकेटले लिया है और वह इस नॉर्मल धाराओं और f.i.r. कॉपी के सहारे कोर्ट में चैलेंज करेगा प्रति पक्षियों और खीरों पुलिस को दीवानी न्यायालय रायबरेली में तलब करके न्याय मांगने का कार्य करेगा और प्रति पक्षियों द्वारा प्रार्थी को और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी बराबर दी जा रही है जिससे प्रार्थी काफी सहमा और डरा हुआ है प्रार्थी ने रायबरेली जाकर पुलिस के आला अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

 

रिपोर्ट चीफ ब्यूरो सत्येद्र बहादुर सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश