सम्पूर्ण समाधान दिवस के नए साल का रोस्टर जारी* 

उत्तर प्रदेश दैनिक कर्मभूमि चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने बताया कि तहसील मुख्यालय में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलों पर प्रथम एवं तृतीय शनिवार को किया जाएगा। जिसमें माह जनवरी 2023 से जून 2023 के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। जिसमें 7 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कर्वी, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राजापुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में मऊ एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में मानिकपुर, 21 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजापुर, मुख्य विकास अधिकारी को मानिकपुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कर्वी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक को मऊ में, 4 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मऊ, मुख्य विकास अधिकारी कर्वी में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मानिकपुर में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजापुर में, 20 फरवरी दिन सोमवार (18 फरवरी को महाशिवरात्रि व 19 फरवरी को रविवारीय अवकाश होने के कारण) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मानिकपुर में, मुख्य विकास अधिकारी मऊ में, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राजापुर में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक कर्वी में, 4 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कर्वी में, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राजापुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में मऊ एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में मानिकपुर, 18 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजापुर, मुख्य विकास अधिकारी मानिकपुर में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कर्वी में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक मऊ में, 1 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मऊ, मुख्य विकास अधिकारी कर्वी में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मानिकपुर में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजापुर में, 15 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मानिकपुर, मुख्य विकास अधिकारी मऊ में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजापुर में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक कर्वी में, 6 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर्वी, मुख्य विकास अधिकारी राजापुर में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मऊ में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक मानिकपुर में तथा 20 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजापुर, मुख्य विकास अधिकारी मानिकपुर में, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व कर्वी में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक मऊ में, 3 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मऊ में, मुख्य विकास अधिकारी कर्वी में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मानिकपुर में एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजापुर में तथा 17 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मानिकपुर, मुख्य विकास अधिकारी मऊ, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजापुर एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक कर्वी में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट