बदलापुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे 25000 रुपए के इनामियां हत्यारोपी को किया गया गिरफ्तार

प्रेस नोट
दिनांक 31.10.2019
उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) थाना बदलापुर,जौनपुर। थाना बदलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 181/81 धारा 302 भादवि में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा पाये अभियुक्त रामसकल पुत्र खेलावन मुसहर मुल निवासी धनेन्धरपुर भंडारी थाना कोतवाली जौनपुर जो काफी समय से फरार चल रहा था कि गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था, फरार अभियुक्त को दिनांक 31-10-2019 को प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव थाना बदलापुर जौनपुर मय हमराही कर्मचारीगणो की मदद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी उपरान्त अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभि0
रामसकल पुत्र खेलावन मुसहर निवासी दुगौली कला थाना बदलापुर जनपद-जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.निरीक्षक राजेश यादव, थाना बदलापुर जौनपुर।
2.उ0नि0 राजेश यादव,थाना बदलापुर जौनपुर।
3. का0 दिनेश यादव का0 दीग्विजय यादव का0 रितम कुमार का0 स्वेत प्रकाश सिंह थाना बदलापुर जौनपुर।

रिपोर्ट ‌अभिषेक शुक्ला जौनपुर