राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
टांडा लखनऊ मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टाण्डा से लखनऊ आने-जाने प्राइवेट बसे चालान होने के डर के कारण सवारियों को सम्हरिया चौराहे पर ही उतार कर बाहर बाहर ही हाईवे पकड़ कर निकल जाती हैं। बीती रात समहरिया टाण्डा में काफी यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना यात्रियों को करना पड़ा।लेकिन इसकी कोई सुध लेने वाला कोई नहीं है। लखनऊ से टाण्डा आने वाले यात्रियों को प्राइवेट बसें सम्हरिया चौराहे पर ही उतार दिया जिससे यात्रियों को काफी मसक्कत से टाण्डा यात्रियों को घर पहुंचना पड़ा।इससे कारोबारियों एवं क्षेत्रवासियों को आवाजाही में बड़ी सुविधा हो रही है। परिवहन निगम ने बस संचालन को घाटे का सौदा बताते हुए इस मार्ग पर चलने वाली बसों का संचालन नहीं करता है।रोडवेज बसें न चलने से कारोबारियों एवं क्षेत्र के लोगों को परेशानी होने लगी। अब वे डग्गामार बसों के भरोसे रहते हैं। इससे कई बार अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बसों के दोबारा संचालन को कारोबारियों ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायती पत्र भेज कर मांग की।सम्हारिया चौराहा रात्रि 11 बजे कोई वाहन न मिलने से यात्रियों में काफी आक्रोश है। इसी तरह से अपने स्थान पर न उतारने पर बस यात्रियों के साथ आये – दिन इस तरह की घटनाएं होते रहते हैं तथा प्राइवेट बस वाले मनमानी तरीके से किराया लेते हैं। जिससे नागरिकों में काफी रोष है।टांडा कारोबारियों तथा कपड़ा व्यवसायियों का कहना है मार्ग पर रोडवेज बसें नहीं चलने से काफी परेशानी होती है।यदि टांडा लखनऊ मार्ग पर रोडवेज की बसें चल जाएं तो लोगों को काफी आसानी होगी।
रिपोर्ट-अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टाण्डा अम्बेडकर नगर।
You must be logged in to post a comment.