*समाज में सराहनीय कार्य के लिए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित,महिला टीम को किया गया सम्मानित* *समाज में कर रही है ब्रज यातायात की टीम सराहनीय कार्य कार्यक्रम संयोजक कमलकांत उपमन्यु*

:मथुरा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 31वें नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के द्वारा बृजवासी रॉयल होटल मथुरा में आयोजित पत्रकार दिवस कार्यक्रम में समाज के लिए मथुरा में सराहनीय कार्य करने वाली सामाजिक संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण

जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित वा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, उपाध्यक्ष वा बाल न्याय बोर्ड की सदस्य वंदना शर्मा ,महिला जिला अध्यक्ष वंदना सक्सेना, प्रदेश महासचिव चंद्रमहन दीक्षित को समाज की लगातार सेवा के साथ सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया किया | संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कार्यक्रम संयोजक कमल कांत उपमन्यु के साथ सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों को दी बधाई | सम्मान देने वालों में पीठाधीश्वर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश, कार्यक्रम संयोजक कमल कमलकांत उपमन्यु,अलका उपमन्यु , सोमेंद्र भारद्वाज, विवेक प्रिय आर्य रहे शामिल | कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा के द्वारा किया गया | फोटो परिचय : पत्रकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लिए सराहनीय कार्य के लिए संस्थापक अध्यक्ष दीक्षित, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा,वंदना शर्मा, मुन्ना शर्मा को सम्मानित करते हुए पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश कार्यक्रम संयोजक कमल कान्त उपमन्यु ,महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज व अन्य

 

 

रिपोर्ट बिनोद दीक्षित