उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/लखनऊ में मुख्तार अंसारी मामले पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार के कारण माफियाओं पर शिकंजा कसा है, अभियोजन पक्ष की चुस्ती के कारण अपराधियों को सजा हो रही है।अपराधियों को सजा मिलने से लोगों का कानून में भरोसा बढ़ा है। सपा, बसपा व कांग्रेस पर माफिया को राजनैतिक संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया। मुख्तार अंसारी को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए योगी आदित्यनाथ जी की सरकार संकल्पबद्ध है। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा है कि मुख्तार अंसारी पर 61मुकदमे पंजीकृत हैं, जिसमें छ: मामलों में सजा हो चुकी है और शेष मामलों में भी सजा होगी।
रिपोर्ट: प्रदेश हेड राजेन्द्र पाण्डेय लखनऊ
You must be logged in to post a comment.